स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बन रहा ग्रामीणों के लिए वरदान

स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बन रहा ग्रामीणों के लिए वरदान
==================

आईए जानते हैं खबर विस्तार से…..

चलंत चिकित्सा वाहन एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य ग्रामीणों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।

एसबीआई फाउंडेशन के तहत CSR फंड से संस्था “रोज” के द्वारा प्राइमरी हेल्थ सर्विसेज का लाभ दिया जा रहा है जो की एक बहुत बड़ा सराहनीय कार्य है,
रोज संस्था के द्वारा गढ़वा एवं पलामू के तरहसी प्रखंड में दोनों जिला का 20-20 गांव का बेसलाइन सर्वेक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने हेतु चयनित किया गया है यह की चयनित गांव अति पिछड़ा गांव में आते हैं जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा एवं जिला स्वास्थ्य समिति पलामू तथा एसबीआई फाउंडेशन के सहमति से इन गांव का चयन किया गया है तथा इन्हीं चयनित 20-20 गांव में प्रत्येक महीने यह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जो कि गांव वालों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है संस्था “रोज” का वर्षों से एक अलग पहचान बना हुआ है।
साथ में दिए गए चार्ट में देखा जा सकता है तरहसी के 20 गांव जिसमे यह कैंप होना है।

यहां पर यह भी उल्लिखित करना आवश्यक है कि जहां एक और स्वास्थ्य कर्मी ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पूर्ति कर लौट जाते हैं जाने में कतराते हैं वहीं देखा जाए तो डॉ आर सी वर्मा फार्मासिस्ट श्याम कुमार लैब टेक्नीशियन राज किशोर कुमार ए एन एम सविता कुमारी कोऑर्डिनेटर गोपाल कुमार सिंह का योगदान सर्वथा सराहनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *