हिंडालको 152 मरीजों को मिला पोषण किट

हिंडालको 152 मरीजों को मिला पोषण किट

==================

टीबी मुक्त गुमला की दिशा में सार्थक पहल हिंडालको सी एस आर मद से 152 मरीजों को मिला पोषण किट, उपायुक्त की पहल को मिल रही सराहना

गुमला – टीबी मुक्त भारत अभियान 2025” को साकार करने के लिए गुमला जिला प्रशासन द्वारा एक और मजबूत कदम उठाया गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में गुमला प्रखंड के 152 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया। यह वितरण हिंडालको के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के तहत किया गया, जिसका समन्वय जिला यक्ष्मा विभाग और हिंडालको के संयुक्त प्रयासों से सफल हुआ।

यह कार्यक्रम जिला यक्ष्मा केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. गणेश राम (जिला यक्ष्मा पदाधिकारी), हिंडालको हेड नीरज कुमार, सी एस आर प्रमुख स्वाति उपाध्याय, माइंस हेड परवीन भालेकर, लीडर हेड अनिल पाठक एवं पीपीएम समन्वयक हरिशंकर मिश्रा की उपस्थिति में मरीजों को किट प्रदान की गई।

इस अवसर पर हिंडालको सीएसआर हेड नीरज कुमार ने कहा की स्वस्थ समाज के निर्माण में निजी संस्थाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। टीबी मरीजों की जरूरत सिर्फ दवाओं से पूरी नहीं होती, पौष्टिक आहार उतना ही जरूरी है। हिंडालको हमेशा सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील रहा है।

वहीं, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. गणेश राम ने कहा की टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि इलाज के साथ सही पोषण भी मिले। यह पहल मरीजों के उपचार को गति देने में मदद करेगी। उपायुक्त महोदया के मार्गदर्शन और हिंडालको के सहयोग से हम इस दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।

पोषण किट प्राप्त करने के बाद मरीजों के बीच उत्साह देखने को मिला। एक मरीज ने कहा की दवा तो मिलती थी, लेकिन पौष्टिक भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाती थी। अब पोषण किट से काफी राहत मिलेगी। हम जिला प्रशासन और हिंडालको के आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *