गुमला समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

गुमला समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड स्कीम से जुड़ी योजनाओं की बैंकर्स एवं अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित

====================

गुमला: आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड योजनाओं—किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), स्वयं सहायता समूह (SHG), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME)—से संबंधित अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश भी दिया। बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह से अब तक कुल 1353 KCC आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 796 का स्वीकृति पत्र निर्गत किया जा चुका है, शेष आवेदनों पर प्रक्रिया प्रगतिशील है।

PMFME योजना के अंतर्गत उपायुक्त ने लाभुकों की सूची, लंबित मामलों एवं रिजेक्शन के कारणों की समीक्षा करते हुए बैंकों को शीघ्र स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। वर्तमान में योजना के अंतर्गत कुल 20 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।

SHG एवं PMEGP की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने हेतु संबंधित विभाग एवं बैंकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को कार्य निष्पादन में सुधार लाने पर भी बल दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, हॉर्टिकल्चर पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, LDM गुमला, JSLPS प्रतिनिधि, जिला उद्यमी समन्वयक समेत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *