उद्योग मंत्री ने की उद्योग निदेशालय की व्यापक समीक्षा, निवेश सुधारों की रफ्तार तेज़ करने का दिया निर्देश
===========================
पटना: उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आज उद्योग निदेशालय, स्टार्टअप, SIPB, MSME तथा औद्योगिक प्रोत्साहन से संबंधित सभी प्रमुख योजनाओं और नीतियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशालय से संबंधित सहायक निदेशक तथा संबंधित प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि बिहार की 2016 की औद्योगिक नीति और बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 प्रभावी रूप से जारी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य की टेक्सटाइल एवं लेदर नीति, एथनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति तथा लॉजिस्टिक नीति की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
*बैठक के प्रमुख बिंदु*
– निवेशकों को शीघ्र सुविधा, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और समय-सीमा आधारित क्लियरेंस पर जोर
– स्टार्टअप्स और MSMEs को सशक्त बनाने के लिए फंडिंग, प्रशिक्षण और बाजार सुविधा पर निर्देश
– विभागीय समन्वय बढ़ाने और लंबित SIPB मामलों का त्वरित निपटान हो सुनिश्चित
