घाघरा: शिक्षा के मंदिर में ‘टार्गेट’ वाली समाज सेवा? कैंसर पीड़ित की मदद के नाम पर स्कूली बच्चों से करवाई चंदा वसूली
घाघरा के सॉलिटेयर एकेडमी में स्कूली बच्चों से कैंसर पीड़ित के लिए चंदा वसूली का मामला सामने आया है। बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट का लालच देकर बाजार में उतारा गया था। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच और कार्रवाई की बात कही है ।
