आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पद यात्रा, स्वतंत्रता सेनानी देवदीप दुबे जी चौक, गुटूवा में हुआ भव्य स्वागत
======================
चान्हो :चान्हो प्रखंड के तरंगा पंचायत अंतर्गत सरना समिति सोपारम नेवार टोली के तत्वावधान में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा सिरा–सीता तक लगभग 120 किलोमीटर की पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा का उद्देश्य सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकता को सशक्त करना बताया गया।
पद यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी देवदीप दुबे जी चौक, गुटूवा में पहुंचने पर यात्रियों का जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने सरना गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया व पानी की बोतल भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी पद यात्राएं समाज को संगठित करने, अपनी परंपरा और पहचान को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पद यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ी।
