`रे नियो फार्मा का पटना में लॉन्च ,बिहार में 90+ किफायती दवाएं उतारेगी कंपनी

पटना, 19मई 2026

अगली पीढ़ी की फार्मास्युटिकल कंपनी *रे नियो फार्मा* ने पटना में अपना कामकाज औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य बिहार और आसपास के टियर II व टियर III बाजारों में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।

पटना में आयोजित प्रेस मीट में कंपनी की लीडरशिप ने अपनी दीर्घकालिक स्वास्थ्य योजना, क्षेत्रीय विस्तार और मरीज-केंद्रित अप्रोच की जानकारी दी।  रे नियो फार्मा पटना को उत्तर भारत रणनीति का प्रमुख केंद्र मानती है। बिहार के लिए पटना एक अहम चिकित्सा और रेफरल हब है। टियर II/III शहरों के मरीज उन्नत इलाज के लिए पटना पर निर्भर रहते हैं। कंपनी यहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और इलाज की निरंतरता मजबूत करेगी।

कंपनी 90 से ज्यादा फॉर्मूलेशन का पोर्टफोलियो ला रही है। इसमें एक्यूट और क्रॉनिक दोनों थेरेपी शामिल हैं।

पटना में मांग तेजी से एक्यूट केयर से क्रॉनिक थेरेपी और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर की तरफ शिफ्ट हो रही है। कंपनी मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन, डॉक्टरों से साझेदारी और दवाओं की नियमित उपलब्धता पर काम करेगी।

इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर अमित पाटनी ने कहा कि “बिहार का स्वास्थ्य परिदृश्य बदल रहा है। जागरूकता बढ़ी है, क्रॉनिक बीमारियां बढ़ रही हैं। पटना पूर्वी भारत का अहम हेल्थ हब है। हम बिहार को रणनीतिक बाजार मानते हैं। डायबिटीज, कार्डियक, एंटी-इंफेक्टिव्स, गैस्ट्रो और रेस्पिरेटरी में किफायती, भरोसेमंद दवाओं की जरूरत है। हमारा फोकस डॉक्टरों और चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर पूरे बिहार में गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है।”

कंपनी बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR समेत तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य बाजारों में मौजूदगी मजबूत कर रही है। इन-हाउस क्षमताओं और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप के जरिए गुणवत्ता और अनुपालन बनाए रखते हुए विस्तार करेगी।

अमित पाटनी द्वारा स्थापित रे नियो फार्मा टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में अनुभव के साथ नैतिक और आधुनिक फार्मा बिजनेस बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *