पटना नगर निगम की जन-सुनवाई  नागरिकों की समस्याएं सुनी , त्वरित समाधान के निर्देश

पटना नगर निगम की जन-सुनवाई

नागरिकों की समस्याएं सुनी , त्वरित समाधान के निर्देश

 

पटना

 

पटना नगर निगम मुख्यालय में 30जनवरी को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखीं। नगर आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

जन-सुनवाई के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नाला-नाली की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही संबंधित शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

आज पटना नगर निगम में कुल 47 आवेदन आए एवं दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आम जन से मिल कर उनकी बातों को सुना गया ।

 

नगर आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जन-सुनवाई कार्यक्रम नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच देता है। इससे समस्याओं को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *