“मां की मृत्यु से व्यथित पुत्र ने अस्पताल व चिकित्सक के खिलाफ की उपायुक्त से शिकायत”
============================
रांची
रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगरा बांधमुडी ग्राम निवासी राहुल कुमार ने रांची के उपायुक्त को एक पत्र प्रेषित कर रिंची ट्रस्ट अस्पताल के खिलाफ शिकायत की है।
राहुल ने अस्पताल की चिकित्सक डाॅक्टर सोना खान पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राहुल ने बताया कि उनकी मां का अपेंडिक्स का ऑपरेशन 05.02.2026 को रिंची अस्पताल में किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान अपेंडिक्स फट गया और पेट में इंफेक्शन फैल गया।
राहुल ने आरोप लगाया है कि डाॅक्टर सोना खान ने उनकी मां की स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी और गलत तरीके से इलाज किया।राहुल की मां का इलाज बाद में आयुष्मान मंगलम् अस्पताल और पारस अस्पताल में भी किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
राहुल ने उपायुक्त से डाॅक्टर सोना खान और रिंची अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
