दरभंगा में आरओबी एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी : संजय सरावगी
दरभंगा शहर की सड़क जाम को दूर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर और निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। लोहिया चौक से पंडासराय आरओबी में जुड़ेगा एलिवेटेड कॉरिडोर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई सड़कों को लेकर समीक्षा की। ऐतिहासिक तीनों तालाब के एकीकरण सहित कई प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होगा।
