गंगा स्वच्छता पखवाड़ा और जल महोत्सव 2026: एक पहल
=================================
पटना,21 मार्च 26
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 (16-31 मार्च 2026) और जल महोत्सव 2026 (8-22 मार्च) का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गंगा और सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता बनाए रखना है, साथ ही सामुदायिक जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना है ।
*कार्यक्रम की प्रमुख बातें:*
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रमदान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।साथ ही साथ लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई जा रही है। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है ।
*कार्यक्रम का उद्देश्य:*
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना।
जल संसाधनों के प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना। और जल संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
