गाँधी मैदान में दिखी बदलती ग्रामीण सड़क की सुखद तस्वीर

गाँधी मैदान में दिखी बदलती ग्रामीण सड़क की सुखद तस्वीर

==============================

पटना, 25 मार्च 2026:

बिहार दिवस के अवसर पर गाँधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में ग्रामीण कार्य विभाग ने अपनी आकर्षक प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और सुदृढ़ ग्रामीण सड़क के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में 3डी मॉडल के माध्यम से दिखाया गया है कि कैसे पक्की सड़कों ने ग्रामीण जीवन को बदल दिया है। यह मॉडल दर्शकों को बेहद रोमांचित कर रहा है और लोग इसके सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजनों को विभाग के उन अथक प्रयासों और पारदर्शी कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी प्रदान करना था, जिनके कारण आज सुदूर गाँव भी सीधे शहरों और मुख्य राजमार्गों से जुड़ रहे हैं। प्रदर्शनी में दी जा रही जानकारियों से यह स्पष्ट संदेश जा रहा था कि सुशासन के निरंतर प्रयासों से ग्रामीण कार्य विभाग का सुदृढ़ सड़क, सुलभ संपर्क, समग्र विकास का मूल संकल्प अब धरातल पर पूरी तरह साकार हो रहा है, जो एक सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार की नींव रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *