IAS प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पंचायती राज विभाग में प्राप्त किया प्रशिक्षण

IAS प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पंचायती राज विभाग में प्राप्त किया प्रशिक्षण

पटना, 25 मार्च 2026:

भारतीय प्रशासनिक सेवा (2024) बैच के 12 परीक्ष्यमान प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पंचायती राज विभाग, बिहार में विभागीय संरचना और कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार श्री मनोज कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय पदाधिकारियों से उन्हें परिचित करवाया। उन्होंने विभागीय संरचना, प्रशाखावार आवंटित कार्य, विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाएं और त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने की सलाह दी।

प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली और बिहार पंचायती राज अधिनियम – 2006 के प्रासंगिक प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *