मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी पहल: 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित होंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी पहल: 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित होंगे

पटना, 24 मार्च 2026:

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल की जा रही है। राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का मार्ग गांव-गांव और प्रखंड-प्रखंड तक पहुंचेगा।

इन मॉडल स्कूलों के माध्यम से लगभग 25 हजार विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। 9वीं कक्षा से ही छात्रों को जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी। दाखिले के समय ही छात्रों से उनकी पसंद और रुचि पूछी जाएगी, ताकि उन्हें उनकी अभिरुचि और लक्ष्य के अनुरूप मार्गदर्शन और शैक्षणिक तैयारी उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *