पटना नगर निगम 200 करोड़ रुपये तक के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को मिली विभागीय अनुमति

पटना नगर निगम 200 करोड़ रुपये तक के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को मिली विभागीय अनुमतिन

 

पटना, 13 अप्रैल, 2026 – पटना नगर निगम द्वारा 200 करोड़ रुपये तक के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव पर विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद बॉन्ड जारी किए जाएंगे।

 

माननीय उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना नगर निगम द्वारा 200 करोड़ रुपये तक के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव पर विभाग द्वारा अनुमति प्रदान करते हुए इसे वित्त विभाग की सहमति हेतु अग्रसारित कर दिया गया है। वित्त विभाग से सहमति प्राप्त होने के उपरांत प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा स्वीकृति मिलने के पश्चात विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में पटना नगर निगम द्वारा बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। म्यूनिसिपल बॉन्‍ड जारी करने वाले देश के कुछ चुनिंदा नगर निकायों में पटना भी शामिल होगा।

 

गौरतलब है कि पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 19वीं बैठक, दिनांक 12 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 200 करोड़ रुपये तक के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके पश्चात उक्त प्रस्ताव राज्य सरकार की सहमति हेतु भेजा गया।

म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने वाले देश के कुछ चुनिंदा नगर निकायों में पटना भी शामिल होगा। बॉन्ड निवेश से प्राप्त राशि के आधार पर भारत सरकार के 2026-27 के बजट में घोषित अर्बन चैलेंज फंड के तहत पटना रेलवे स्टेशन के निकट न्यू मॉकेट क्षेत्र के पुनर्विकास सहित अन्य क्षेत्रों के व्यावसायिक विकास की परियोजना भारत सरकार को समर्पित की जाएगी।पटना नगर निगम क्रेडिट रेटिंग के लिए एक एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रकाशित कर चुका है।

बॉन्ड के माध्यम से ब्याज भुगतान तिमाही या अर्धवार्षिक आधार पर किया जाता है, जिससे वित्तीय प्रबंधन में लचीलापन आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *