याद किये गये बाबा साहेब: घाघरा विद्या निकेतन में धूमधाम से मनायी गयी अंबेडकर जयंती

याद किये गये बाबा साहेब: घाघरा विद्या निकेतन में धूमधाम से मनायी गयी अंबेडकर जयंती

घाघरा (गुमला): प्रखंड मुख्यालय स्थित घाघरा विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभेंदु पल्लव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सामाजिक समरसता पर दिया जोर

उपस्थित शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शुभेंदु पल्लव ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त छुआछूत और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को बताया कि भगवान बुद्ध, संत कबीर और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महान संतों के विचारों का बाबा साहेब के जीवन पर गहरा प्रभाव था, जिसके कारण उन्होंने आजीवन सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया।

प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

जयंती के इस विशेष अवसर पर विद्यालय में एक ‘प्रश्नमंच प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के सचिव अनुप कुमार रानी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *