गया के बिपार्ड में 11–12 जुलाई को नव निर्वाचित विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की

पटना।बिहार विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए 11 और 12 जुलाई को गया स्थित बिपार्ड में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में लोकसभा की संस्था प्राइड और विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रत्येक सत्र के लिए विशेषज्ञों और रिसोर्स पर्सन की सूची, संसद टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायकों को संसदीय प्रक्रिया, विधानसभा के नियम, सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य, आचार संहिता, प्रश्नकाल, लोक महत्व के विषयों, प्रक्रियात्मक नियमों तथा आधुनिक तकनीक आधारित नेवा (NEVA) प्रणाली के उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रभावी और जिम्मेदार विधायी कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *