
मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों से गूंजा पालकोट रोड: श्रमिकों को बांटा गुड़-चना, श्रम कार्ड बनवाने पर जोर`गुमला, 1 मई।अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पालकोट रोड स्थित अरबिंद TVS शोरूम के पास मजदूर संघ C.F.T.U.I. की झारखंड प्रदेश टीम व गुमला जिला टीम द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरा माहौल “मजदूर एकता जिंदाबाद, हम सब एक हैं” के नारों से गूंज उठा।
C.F.T.U.I. द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद मजदूरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया गया ताकि मजदूरों को सभी सरकारी लाभ मिल सकें।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान ने कहा, कि”गुमला जिले व झारखंड के मजदूरों का पलायन, दूसरे प्रदेशों में रहस्यमय तरीके से लापता होना और संदिग्ध हालात में प्रवासी मजदूरों की मौत सबसे बड़ी चुनौती है। इस पर जिला प्रशासन, राज्य व केंद्र सरकार को विशेष ध्यान देना होगा। C.F.T.U.I. लगातार इस मामले को सरकार तक पहुंचा रहा है।”
वही झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहां कि झारखंड में खासकर गुमला के अधिकांश लोग मजदूरी के लिए बाहर जाते रहे हैं जहां उनके साथ कई बार बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है हमारा संगठन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। साथ ही साथ श्रम विभाग द्वारा मजदूर वर्ग को मिलने वाले सहायता एवं अन्य सुविधाओं के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी श्रमिकों के लिए कोल्ड ड्रिंक व नाश्ते की व्यवस्था थी। अंत में सभी को गुड़-चना का पैकेट देकर विदाई दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान, प्रदेश कोऑर्डिनेटर बब्लू सिंह, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकांत पाण्डेय, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रज्जाक बक्स, गुमला जिला संरक्षक अरविंद कच्छप, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा, महिला विंग अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, नगर अध्यक्ष जाबेद आलम समेत सैकड़ों मजदूर महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने मजदूरों को हक के लिए जागरूक होने का आह्वान किया
