वित्तीय वर्ष 26 चौथी तिमाही में एसआईएस का कर के बाद मुनाफ़ा 28 प्रतिशत सालाना की दर बढ़ा

पटना, 02 मई 2026: एसआईएस लिमिटेड (एनएसईः एसआईएस, बीएसईः 540673) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

इस परफोर्मेन्स पर बात करते हुए श्री रितुराज किशोर सिन्हा, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, हम अब तक के अधिकतम राजस्व एवं अब तक के अधिकतम ईवीटीडीए के साथ वित्तीय वर्ष 26 का समापन कर रहे हैं। शेयरधारकों को कैपिटल पर सर्वाधिक रिटर्न रु 250 दिया गया। यह कई दशकों में उद्योग जगत में रीसेट का सबसे बड़ा अवसर है- लेबर कोड्स। एसआईएस अब वित्तीय वर्ष रीबाउंड वर्ष से आगे बढ़ते हुए संभवतया इन्फ्लेक्शन वर्ष की ओर बढ़ रहा है।

 

सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंडियाः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 1925 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 1435 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1898 करोड़ था। सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंटरनेशनलः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 1950 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 1424 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1670 करोड़ था।फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्सः वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 635 करोड़, जो वित्तीय वर्ष 25 की चौथी तिमाही में रु 587 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 636 करोड़ था।

 

रिटर्न रेशोः आरओसीई वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 16.5 फीसदी रहा, और इसी अवधि में आरओई 15.8 फीसदी दर्ज किया गया।

नेट डेब्ट टू ईवीटीडीएः नेट डेब्ट ईवीटीडीए मार्च’26 में कम होकर 0.99 गुना हो गया, जो दिसम्बर 25 में 1.25 गुना था।

नकद रूपान्तरणः तिमाही के लिए समेकित आधार पर ओसीएफ/ ईवीटीडीए 203.3 फीसदी रहा; जून’23 के बाद से ग्रुप डीएसओ 63 दिनों में न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया।

 

कैपिटल रिटर्नः एसआईएस ने वित्तीय वर्ष 26 में डिविडेंड और बायबैक के ज़रिए शेयरधारकों को तकरीबन रु 250 करोड़ का रिटर्न दिया।

 

सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंडियाः सिक्योरिटी सोल्युशन्स इंडिया बिज़नेस ने अपने विकास की गति को बनाए रखते हुए तिमाही के दौरान राजस्व में 34.2 फीसदी सालाना बढ़ोतरी दर्ज की, जो रु 1925 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स, कन्स्ट्रक्शन एवं मैनुफैक्चरिंग, पावर एवं एनर्जी सेक्टरों में विशेष जीतें हासिल कीं। सेगमेन्ट में ईवीटीडीए रु 98 करोड़ रहा; ईवीटीडीए मार्जिन वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 5.1 फीसदी रहा, जो वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 4.8 फीसदी था- इस दृष्टि से कंपनी ने उल्लेखनीय सुधार किया है। सिक्योरिटी सॉल्युशन्स इंटरनेशनल के बिज़नेस ने तिमाही के दौरान रु 1950 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, इस दृष्टि से 36.9 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई (17.1 फीसदी कॉन्स्टेन्ट करेंसी में) यह विकास मुख्य रूप से ई-कॉमर्स एवं सरकारी सेक्टरों में नई जीतों की वजह से हासिल किया गया। सेगमेन्ट में ईवीटीडीए रु 74 करोड़ रहा, इस दृष्टि से 28.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं मार्जिन 3.8 फीसदी दर्ज किया गया। हेंडरसन (सिंगापुर) ने वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष 26 के लिए संचालनात्मक लाभ दर्ज किया और लगातार प्रगति जारी रखे हुए है।

 

फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्सः फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्युशन्स ने अपने विकास की गति को बनाए रखते हुए तिमाही के दौरान राजस्व में 8.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की, तिमाही के लिए इसका राजस्व रु 635 करोड़ तक पहुंच गया। हेल्थकेयर, मैनुफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन एवं ऑटोमोबाइल सेक्टरों में विशेष जीतें हासिल कीं। सेगमेन्ट ने तिमाही का अधिकतम ईवीटीडीए रु 35 करोड़ दर्ज किया, इस दृष्टि से 26.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। संचालन एवं मार्जिन में सुधार की पहलों के चलते ईवीटीडीए मार्जिन वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 5.5 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.7 फीसदी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *