राष्ट्रीय शूटिंग का चयन मंच बनी ‘कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता’, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं मुख्य अतिथि 

राष्ट्रीय शूटिंग का चयन मंच बनी ‘कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता’, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं मुख्य अतिथि

========================

नई दिल्ली।भारतीय निशानेबाजी की प्रतिभाओं के लिए चयन का अहम मंच मानी जाने वाली *‘कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता’* का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में *बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

यह प्रतियोगिता उनके स्वर्गीय दादा एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर, पूर्व राष्ट्रीय राइफल संघ अध्यक्ष कुमार सुरेन्द्र सिंह की स्मृति में हर साल आयोजित की जाती है।

 

`यह प्रतियोगिता भारतीय शूटिंग खेलों में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है, क्योंकि इसी के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। देशभर से प्रतिभाशाली निशानेबाज इसमें भाग लेकर अपनी क्षमता दिखाते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।`

 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुमार सुरेन्द्र सिंह ने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा दी थी। खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और संस्थागत मजबूती के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

♦खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर खेल एवं निशानेबाजी जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *