बिरला ओपस पेंट्स का पटना में एक दिन में ही खुले 9 नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर, शहर में कुल संख्या पहुंची 16

oplus_0
    1. oplus_0

    पटना में किसी पेंट ब्रांड का सबसे बड़ा नेटवर्क, गोला रोड से कदमकुआं तक ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

पटना, 21 अप्रैल, 2026:।आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत बिरला ओपस पेंट्स ने सोमवार को पटना में एक ही दिन में नौ नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर लॉन्च कर पूर्वी भारत में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इस विस्तार के साथ शहर में कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 16 हो गई है, जो पटना में किसी भी पेंट ब्रांड के लिए सबसे बड़ा नेटवर्क है।

बिरला ओपस पेंट्स के हेड-कस्टमर एक्सपीरियंस श्रीकांत एस.के ने कहा, “पटना में हमारा विस्तार मध्य भारत में हमारे कदमों को मजबूत करने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल है। एक ही दिन में नौ स्टोर लॉन्च कर हमने रिटेल पहुंच तेजी से बढ़ाने और ग्राहकों को विश्व स्तर के उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दिखाई है।” उन्होंने कहा कि बिहार में ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए कंपनी यहां के घरों और स्थानों में परिवर्तन लाने के लिए उत्साहित है। पटना के गोला रोड, अनीसाबाद, भूपतिपुर, रामकृष्ण नगर, जकारियापुर, पटना सिटी, विजयनगर, मछुआ टोली और कदमकुआं में खुले हैं। इनमें कमल पेंट्स, शिव आदित्य ट्रेडर्स, अनोखा पेंट हाउस, जीत ट्रेडर्स, कुबेर इंटरप्राइजेज, मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स, प्रकाश इंटीरियो, शांति गृह सजावट और अंबे हार्डवेयर शामिल हैं। शहर में पहले से ही बिरला ओपस के सात एक्सक्लुसिव स्टोर चल रहे हैं।

कंपनी के मुताबिक इन स्टोर्स में ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के पेंट और कोटिंग का विस्तृत पोर्टफोलियो मिलेगा। साथ ही एक्सपर्ट इन-स्टोर कंसल्टेशन, कस्टमाइज्ड कलर सलेक्शन, इनोवेटिव फिनिश, वॉलपेपर और एंड-टू-एंड पेंटिंग समाधान उपलब्ध होंगे।

शांति होम डेकोर, पटना के मनीष ने कहा, “बिरला ओपस के मजबूत सहयोग और विस्तृत श्रृंखला से हमें ग्राहक अनुभव में सुधार लाने और अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।” वहीं प्रकाश इंटीरियो के सौरव प्रकाश ने कहा, “उनके भरोसेमंद नाम और सपोर्ट से हमें बाजार में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी।”

नए खुले सभी फ्रैंचाइज़ी स्टोर सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे, जहां ग्राहक और ट्रेड पार्टनर्स विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ पेंटिंग समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *