श्यामल सिन्हा U-16: प्रेम कुमार के ऑलराउंड प्रदर्शन से जमुई की 8 विकेट से बड़ी जीत, भागलपुर को हराया

प्रेम ने जड़ा नाबाद शतक और झटके 3 विकेट, जमुई ने 249 रन का लक्ष्य 46.1 ओवर में किया हासिल

पटना:बीसीए श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में जमुई डीसीए ने भागलपुर डीसीए को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रेम कुमार शर्मा के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जमुई ने 246 रन का लक्ष्य 46.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर डीसीए की टीम 47.4 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। एमडी इनाम शोएब ने 65, प्रतीक दयाल ने 50 और अनुकल्प कृष्ण राज ने 40 रन की पारी खेली। जमुई के लिए रवि किशन कुमार ने 4 विकेट, जबकि प्रेम कुमार शर्मा और एमडी मुस्तफा अंसारी ने 3-3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई डीसीए ने 46.1 ओवर में 2 विकेट पर 249 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रेम कुमार शर्मा ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनका साथ अर्नव पंकज कुमार ने 56 रन और एमडी आमन फरदीन ने नाबाद 39 रन बनाकर दिया। भागलपुर के लिए ओम अशोक केशव को 2 विकेट मिले।

भागलपुर डीसीए – 245/10 (47.4 ओवर)

जमुई डीसीए – 249/2 (46.1 ओवर)

परिणाम: जमुई डीसीए 8 विकेट से जीता

मैन ऑफ द मैच: प्रेम कुमार शर्मा (105* रन एवं 3 विकेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *