बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान मिली

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान मिली है। सरकार का दावा है कि अब हर जिले में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खुल गए हैं। साथ ही 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई ह आज पटना में विज्ञान-प्रावैदिकी विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सात निश्चय-2 के तहत 38 जिलों में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक चालू हो चुके हैं।` IIT पटना के साथ मिलकर सभी पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस बनाए जा रहे हैं। AI, EV, ड्रोन पर 220 करोड़ खर्च हो रहे हैं।

पटना में डॉ. कलाम साइंस सिटी खुल चुकी है। वहीं पूर्वी चंपारण, जमुई और पूर्णिया में 39 करोड़ से नए तारामंडल बनेंगे।

सरकार ने http://B.Tech छात्रों को इंटर्नशिप पर 10 हजार देने और 50 करोड़ से बड़ी परियोजनाओं में भू-स्थानिक तकनीक अनिवार्य करने का भी ऐलान किया है। बिहार अब तकनीकी हब बनने की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *