बिहार का बेटा सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास, एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

चीन में आयोजित एशियन U-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड, एंकर लेग में सेतु मिश्रा का शानदार प्रदर्शन

पटना/। भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। चीन में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक जीत में बिहार का उभरता धावक सेतु मिश्रा ने निर्णायक भूमिका निभाई। एंकर लेग में दौड़ते हुए सेतु ने असाधारण गति, आत्मविश्वास और संयम का प्रदर्शन किया। उन्होंने मेज़बान चीन के धावकों की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए भारतीय टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद अंतिम धाविका निधि ने शानदार फिनिश करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

भारतीय टीम की इस जीत को एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप की सबसे यादगार उपलब्धियों में माना जा रहा है। सेतु मिश्रा के प्रदर्शन ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स जगत ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *