नई दिल्ली: दो दिवसीय National Stakeholders’ Consultation के पहले दिन झारखंड के डिजिटल भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में Google, Oracle, Microsoft, IBM सहित कई वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चर्चा के दौरान झारखंड की युवा प्रतिभा, नवाचार, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और निवेश-अनुकूल माहौल को लेकर सकारात्मक विचार सामने आए। सरकार ने कहा कि राज्य का लक्ष्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि बेहतर नीतियों, मजबूत आधारभूत संरचना, कुशल मानव संसाधन, तकनीक, पारदर्शी शासन और सतत विकास पर आधारित मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है।
बैठक में यह भी कहा गया कि झारखंड की पहचान अब केवल Mines नहीं, बल्कि Minds, Research, Innovation और Inclusive Growth से भी बनेगी।
कंसल्टेशन के दूसरे दिन पर्यटन एवं औद्योगिक निवेश पर विशेष चर्चा होगी। विभिन्न संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण MoU होने की संभावना है, जिससे राज्य में निवेश, रोजगार और नवाचार को नई गति मिलेगी।
✍️ Public Eye News
