विजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय सहकारी आवास महासंघ की बड़ी जिम्मेदारी

विजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय सहकारी आवास महासंघ की बड़ी जिम्मेदारी

*************************

पटना, 11जुलाई।जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह नेशनल कोपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

राष्ट्रीय सहकारी आवास महासंघ (एनसीएचएफ) के चुनाव में बांका जिला के जदयू विधान पार्षद विजय कुमार सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विजय कुमार सिंह को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर शुभकामना के साथ-साथ उमेश कुशवाहा ने कहा कि विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारी आवास महासंघ की योजनाओं का लाभ देशभर के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

विधान पार्षद प्रतिनिधि निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि विजय कुमार सिंह के लंबे अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे देश के सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि महासंघ आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देते ↓ हुए प्रभावी कार्य करेगा।

वहीं, भाजपा नेता रासमोहन ठाकुर ने भी विजय कुमार सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

विजय कुमार सिंह के राष्ट्रीय सहकारी आवास महासंघ के अध्यक्ष बनने को सहकारिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और आवास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *