सैटेलाइट सिटी के खिलाफ नौबतपुर में किसानों का हुंकार, बोले– ज़मीन हमारी, हुक्म तुम्हारा नहीं चलेगा!”

“सैटेलाइट सिटी के खिलाफ नौबतपुर में किसानों का हुंकार,

पटना/नौबतपुर:

नौबतपुर प्रखंड परिसर में सैटेलाइट सिटी परियोजना के विरोध में किसानों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर विकास के नाम पर दो-फसली सिंचित कृषि भूमि का अधिग्रहण कर किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा करने का आरोप लगाया।

किसानों ने मांग की कि सैटेलाइट सिटी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए। साथ ही बिना सहमति 45 प्रतिशत भूमि लेने की व्यवस्था समाप्त की जाए और उपजाऊ कृषि भूमि को परियोजना से पूरी तरह बाहर रखा जाए। उनका कहना है कि सरकार पहले सरकारी और बंजर जमीन का उपयोग करे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने यह भी मांग रखी कि यदि भूमि अधिग्रहण आवश्यक हो, तो केवल 10 से 15 प्रतिशत जमीन ही ली जाए। इसके बदले बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा और परियोजना में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

किसानों का कहना है कि खेती केवल उनका व्यवसाय नहीं, बल्कि उनकी पहचान और अस्तित्व है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *