50 वर्षों से पटना के स्वाद की पहचान बना ‘बनवारी पान शॉप’, हर तरह के खास पान एक ही जगह

मलाही पकड़ी स्थित पिलर नंबर-41 के पास ग्राहकों को मिलता है पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक सुविधाओं का संगम

****************************

पटना।राजधानी पटना के मलाही पकड़ी स्थित पिलर नंबर-41 के निकट स्थित बनवारी पान शॉप पिछले लगभग 50 वर्षों से शहरवासियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। अपनी गुणवत्ता, बेहतरीन स्वाद और ग्राहकों के भरोसे के दम पर यह प्रतिष्ठान वर्षों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

बनवारी पान शॉप के निदेशक रणविजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी दुकान पर विभिन्न प्रकार के विशेष पान उपलब्ध हैं, जिनका स्वाद और गुणवत्ता उन्हें अन्य दुकानों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान ग्↓ हुए पारंपरिक पान के साथ-साथ कई विशेष वैरायट। उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि पान के अलावा ग्राहकों के लिए बिस्कुट, केक, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, टॉफी और दैनिक उपयोग की कई अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। दुकान पर साफ-सफाई, गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण वर्षों से लोगों का भरोसा कायम है।

रणविजय कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और आत्मीय सेवा प्रदान करना है। यही कारण है कि वर्षों से बड़ी संख्या में नियमित ग्राहक उनकी दुकान से जुड़े हुए हैं।

पटना में लंबे समय से संचालित यह प्रतिष्ठान आज भी अपनी परंपरा, गुणवत्ता और विश्वास के दम पर लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *