पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पहल

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पहल

मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जिला इकाई मुजफ्फरपुर की ओर से आज अप्पू पार्क, मुजफ्फरपुर समाहरणालय कैंपस स्थित संगठन के पदाधिकारियों को परिचय पत्र (ID-Card) पहनाकर सम्मानित कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय किया गया। आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मंजय कुमार (ब्यूरो प्रमुख, न्यूज़ लाइन नेटवर्क), जिला वरीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा (चीफ एडिटर, मौर्यध्वज एक्सप्रेस), जिला महासचिव राहुल कुमार राणा (ब्यूरो प्रमुख, सहारा समय डिजिटल), जिला सचिव धर्मचंद यादव (चीफ एडिटर, टॉप न्यूज़), जिला सचिव उमाशंकर गिरी (चीफ एडिटर, जागृति न्यूज़), जिला सचिव गनौर पासवान उर्फ राजू (संवाददाता, न्यूज़ लाइन नेटवर्क) तथा जिला प्रवक्ता सुशील कुमार (संपादक, मुजफ्फरपुर इंपैक्ट न्यूज़) सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ घटनाएं सामने आ रही हैं। पत्रकार समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र की खबर को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी घटना को संगठन गंभीरता से लेगा और उसके समाधान के लिए हर संभव लोकतांत्रिक एवं कानूनी पहल की जाएगी।

उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए मजबूती से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *