उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
===================
पीडीएस दुकानों के रख रखाव एवं राशन कार्डधारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
गुमला: उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त महोदया को वरीय पदाधिकारियों द्वारा खाद्य गोदामों के निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस संबंध में उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोदामों में राशन के रख रखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। बरसात के मौसम में खाद्यान्न का रख रखाव सही से करें, जिससे राशन खराब न। जिले के सभी राशन गोदाम एवं पीडीएस दुकानों में साफ-सफाई, स्टॉक के समुचित रख-रखाव और उपभोक्ताओं के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों को गोदामों में स्टॉक रजिस्टर, वेट मशीन , सीसीटीवी, सड़क की खराब स्थिति, कैमरा इत्यादि की कमी की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त गोदाम के भवन की स्थिति खराब होने के कारण गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने के सम्बन्ध में भी बताया गया।इस संबंध में उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इन सभी कमियों को यथाशीघ्र दूर किया जाए। जिससे खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। और राशन कार्डधारियों को सुगमता से राशन प्राप्त हो।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि डीलरों के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया।
उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार जिले के सभी पीडीएस दुकानों में वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे खाद्य आपूर्ति में पारदर्शिता बनी रही।
इस बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला सदर, अनुमंडल पदाधिकारी,बसिया, अनुमंडल पदाधिकारी,चैनपुर, एलआरडीसी,गुमला एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
