नकली दवा के दोषी मंत्री जिवेश मिश्रा बर्खास्त हो – सुप्रिया श्रीनेत
===============================
पटना. शनिवार, 12 जुलाई, 2025
बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्र के नकली दवा निर्माण में दोषी पाएं जाने और बिहार सरकार के गिरती कानून व्यवस्था पर संबोधन आकृति हुए कहा कि यह विषय केवल क़ानूनी नहीं है, बल्कि मानवीय, नैतिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा और नकली दवा मामला
जीवेश मिश्रा “Alto Health Care Private Limited” नामक फार्मास्युटिकल कंपनी के निदेशक है। राजस्थान के राजसमंद जिले में हुई ड्रग इंस्पेक्शन में पाया गया कि उनकी कंपनी द्वारा सप्लाई की गई Ciproline‑500 टैबलेट्स गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरीं और मिलावटी पाई गईं। इस संबंध में जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया, इस अवधि में उसे कोई और अपराध नहीं करना होगा और समाजसेवी अधिकारी (Probation Officer) की निगरानी में रहना होगा।
जीवेश मिश्रा को सजा नहीं दी गई, बल्कि प्रोबेशन और जुर्माने के जरिए छोड़ा गया।
