नगर पालिका परिषद रतनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव एवं नगरवासीयों द्वारा बाईपास रोड पर पड़े गढ़े में पेड़ लगा प्रशाशन को किया ध्यान आकर्षित 

नगर पालिका परिषद रतनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव एवं नगरवासीयों द्वारा बाईपास रोड पर पड़े गढ़े में पेड़ लगा प्रशाशन को किया ध्यान आकर्षित

==================================

रतनपुर,21/09/2025

 

आज दिनांक 21/09/2025 को नगर पालिका परिषद रतनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव एवं नगरवासीयों द्वारा नगर का भ्रमण किया गया इस दौरान देखा गया कि रतनपुर महामाया चौक से शासकीय कॉलेज तक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मुख्य सड़क महामाया बाईपास के पास गड्ढों में तब्दील हो गई है इस ओर न ही नगर पालिका के प्रतिनिधियों का ध्यान है न ही शासन प्रशासन की इसलिए आज सांकेतिक रूप से उक्त जगह पर वृक्ष लगाकर ध्यान केंद्रित कराया जा रहा है क्योंकि कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है मातारानी की दर्शन लाभ व मनोकामना के लिए लाखों की संख्या में इसी मार्ग से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं । बीते वर्ष की नवरात्रि में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा नगर के सभी कार्यों को चुस्त दुरुस्त करा लिया गया था।

 

अनूप कुमार चौरसिया की खबर पब्लिक न्यूज़ बिलासपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *