नवरात्रि के अवसर पर होटल ARL में गरबा महोत्सव का आयोजन 

oplus_0

नवरात्रि के अवसर पर होटल ARL में गरबा महोत्सव का आयोजन

oplus_2
oplus_2
oplus_0

===============================

पटना, 26सितम्बर 2025

 

नवरात्रि के अवसर पर पटना के पटेल नगर स्थित होटल एआरएल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में पारंपरिक भक्ति गीतों पर उपस्थित लोगों ने गरबा नृत्य किया। खास बात यह रही की सभी उम्र के लोग गरबा एवं डांडिया नृत्य का आनंद ले रहे थे।इस गरबा डांडिया महोत्सव में उपस्थित लोगों ने रंग बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहन डांडिया नृत्य कर रहे थे

ARL होटल के संचालक ने कहा कि पिछले कुछ सालों से यहां नवरात्रि के अवसर पर गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है इतना ही नहीं महत्वपूर्ण पर्व पर भी इस तरह के खास आयोजन होटल में किए जाते रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नृत्य समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 5 दिनों तक डांडिया नृत्य का कार्यक्रम चलता है। यहां आने वाले लोग डांडिया नृत्य के साथ-साथ लजीज भोजन का भी आनंद लेते हैं।

गरबा महोत्सव के दौरान लोग पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के अलावा देवी दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना भी करते हैं। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान समाज में एकता और प्रेम का संदेश फैलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *