बिहार भाजपा की महामंत्री लाजवंती झा ने की प्रेस वार्ता
================================
बिहार भाजपा की महामंत्री लाजवंती झा ने पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि देकर एक बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब बिहार की महिलाओं को इतने बड़े स्तर पर स्वरोजगार के लिए राशि का भुगतान किया गया है।
*महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की पहल*
लाजवंती झा ने कहा कि 20 वर्ष के एनडीए सरकार में नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान के लिए निरंतरता के साथ काम किया गया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि पीएम और सीएम महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
*विपक्ष पर निशाना*
लाजवंती झा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब वे अपनी बहन के नहीं हो पा रहे हैं, तब वे बिहार की अन्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए क्या सोचेंगे। उन्होंने राजद के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि चंपा विश्वास और शिल्पी हत्याकांड भी उसी दौर में हुआ।
*अमृता सिंह राठौर का बयान*
प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता सिंह राठौर ने प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब वे बिहार पहुंची तो क्या अच्छी सड़कें उन्हें नहीं मिली या बिजली नहीं मिली? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नीतीश सरकार बराबर महिलाओं के उत्थान की बात की है। उन्होंने कहा कि आज जो भेजा जाता है वह खाता में पहुंचता है, जबकि कांग्रेस सरकार में ऐसा नहीं था।
इस प्रेस वार्ता में प्रवक्ता पूनम सिंह और मिडिया सह प्रभारी रणवीर कुमार भी उपस्थित रहे
