लोहरदगा :- पंडालों के पट खुलें मां दुर्गा की आराधना शुरू 

लोहरदगा :- पंडालों के पट खुलें मां दुर्गा की आराधना शुरू ====================

 

लोहरदगा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों के पट खुलें लोग मां देवी दुर्गा के पूजा -आराधना में लीन हो गए हैं। सभी पूजा पंडालों में पूजा के मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र गुंज्यमान है । सभी भक्तों के दिलों में भक्ति की अविचल गंगा बह रही है । इसी भक्तिमय माहौल में आज महासप्तमी में मां कालरात्रि देवी की पूजा -आराधना की गई। पूजा संचालकों ने प्रत्येक पंडाल में विधि पूर्वक व्यवस्था में व्यस्त हैं। जिला प्रशासन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिला बल के जवान सभी पूजा पंडालों में तैनात किए गए हैं। जगह -जगह वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपातकाल में चिकित्सा के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं और व्यापक बंदोबस्त किया गया है। सभी सनातनियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सभी जगह हवन सामग्रियों के सुगंध से पूरा वातावरण शुद्ध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *