कमीशन खोरी, भाई भतीजा वाद के चक्कर न्यायपालिका और कलेक्टर से भी बड़ा समझ बैठे अपने आप को रतनपुर नगर पालिका परिषद

कमीशन खोरी, भाई भतीजा वाद के चक्कर न्यायपालिका और कलेक्टर से भी बड़ा समझ बैठे अपने आप को रतनपुर नगर पालिका परिषद

=============================

रतनपुर,3 अक्टूबर

प्राप्त सूत्र के अनुसार,रतनपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) खेल कुमार पटेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ठेकेदारों से 6% कमीशन की मांग की जा रही है, जिससे कार्यों में देरी हो रही है। कैश और बारकोड के जरिए भी कमीशन लिया जा रहा है, जिसका पुख्ता सबूत भी मिल चुका है। न्यायपालिका के आदेशों की अवहेलना करते हुए टेंडर रद्द किए जाने के बावजूद नगर पालिका ने न्यायपालिका एवं कलेक्टर के आदेश के फैसले बदल दिए नगर पालिका अध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों के नियम विरुद्ध काम दिलवा रहे हैं। 8 माह के शासनकाल में ही भ्रष्टाचार के कई आरोप सगे-संबंधियों को फायदा पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं.

क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी सीएमओ पर भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाए थे। इसकी निष्पक्ष जांच और सीएमओ को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नाम एक पत्र भी लिखा गया था न्यायपालिका ने कई मामलों में नगर पालिका परिषद के निर्णयों को गलत ठहराते हुए टेंडर निरस्त किए हैं। इसके बावजूद परिषद और प्रशासन अपनी मनमर्जी पर अड़े हुए हैं अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है। क्या फिर से न्याय के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी, या शासन-प्रशासन अब अपनी जिम्मेदारी निभाएगा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *