अरशद वारसी और अक्षय शेरे ने पटना में फिल्म ‘भागवत’ को लेकर किया प्रमोशन

==========================
पटना, 11 अक्टूबर 2025:
अरशद वारसी और अक्षय शेरे ने अपनी आगामी फिल्म ‘भागवत’ को लेकर पटना में प्रमोशन किया। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘भागवत’ एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें एक इंस्पेक्टर को एक गुमशुदा महिला की तलाश करनी होती है। इस तलाश में उसे कई रहस्य और धोखे का सामना करना पड़ता है।अरशद वारसी और अक्षय शेरे ने पटना में फिल्म ‘भागवत’ का प्रमोशन किया
पटना, 11 अक्टूबर 2025: अरशद वारसी और अक्षय शेरे ने अपनी आगामी फिल्म ‘भागवत’ का प्रमोशन करने के लिए पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की थीम और इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
फिल्म में भावनात्मक गहराई के साथ रोमांचक स्टोरी टैलिंग है। फिल्म की कहानी वास्तविक और जमीन से जुड़ी है।
अरशद वारसी और अक्षय शेरे ने पटना की संस्कृति का आनंद लिया और लिट्टी चोखा का स्वाद चखा। पटना डॉकबंग्लॉव के पास उपस्थित भीड़ एवं प्रशंसकों के बारे में अरशद वारसी ने कहा, “पटना आकर अद्भुत अनुभव मिला। यहाँ के लोगों की मेजबानी और ऊर्जा बेजोड़ है। फिल्म फेस्टिवल में उत्साहित दर्शकों के साथ भागवत के किस्से साझा करके बहुत अच्छा लगा।”
अक्षय शेरे ने कहा, “भागवत असली भावनाओं और वास्तविक संघर्षों से निकली कहानी है। यह हमारे समाज की सच्चाई और नैतिकता की परतें दिखाती है।”
फिल्म ‘भागवत’ 17 अक्टूबर 2025 को केवल ZEE5 पर रिलीज होगी।
