राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा 29 अक्टूबर को सकरा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में, तेजस्वी यादव भी होंगे साथ

 

 

राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा 29 अक्टूबर को सकरा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में, तेजस्वी यादव भी होंगे साथ

पटना, 27 अक्टूबर 2025

देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव में यह पहला बिहार दौरा है और वहां सकरा सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वें दरभंगा में राजद और महागठबंधन के उम्मीदवार की सभा को संबोधित करेंगे।

 

बताते चले कि इससे पहले देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 16 दिनों तक लगातार बिहार में रहकर 1300 किमी की यात्रा की। इसके बाद वें विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *