विश्व एड्स दिवस के अवसर पर श्री राज नर्सिंग एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर श्री राज नर्सिंग एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

=================°

पटना ,विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पटना के मीठापुर मुख्य सड़क के किनारे श्री राज नर्सिंग एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक राजमानव श्रृंखला बनाई और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना था।

 

*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु*

 

– निदेशक डॉक्टर एनपी प्रियदर्शी ने कहा कि एड्स छूने से, चुंबन लेने से, हाथ मिलाने से, दूसरे के कपड़े के इस्तेमाल करने से नहीं फैलता है, बल्कि असुरक्षित यौन संबंध बनाने से फैलता है।

– उन्होंने कहा कि अगर लोग जागरुक होंगे तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है, और अगर किसी को एड्स हो गया तो उसे सही समय पर उचित इलाज मिलने से पूरी तरह से ठीक भी हो सकता है।

– उन्होंने सेविंग किट का इस्तेमाल करने से एड्स होने के खतरे बढ़ने की चेतावनी दी और दूसरे का इस्तेमाल किए हुए रेजर या ब्लेड का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।

– कार्यक्रम में पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉक्टर ए के सोनी, नर्सिंग के प्राचार्या सिल्विया डाडेल, राधा श्री, निहारिका, सेजल रानी और पूजा कुमारी सहित अन्य संस्थान के शिक्षक और संस्थान के बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *