ठंढ से बचाव हेतु आंगनबाड़ी केंद्र में स्वेटर वितरण कार्यक्रम,सामाजिक पहल के तहत वितरण कार्य संपन्न
=====================
पटना,12 दिसंबर 2025
कंकड़बाग के CA टोला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आंगनबाड़ी के 50 बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया गया।
इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, बच्चे स्वेटर पहन उत्साहित नजर आ रहे थे ,वहीं आंगनबाड़ी केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के परिवार वाले इस प्रयास की सराहना कर रहे थे।
सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक सह अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सेवा संस्था सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रही है,वहीं भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक गणेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी हो या स्कूल जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करने का यह एक सतत अभियान है।
बीजेपी दिव्यांग मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम के बाद कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम अपने बच्चों का एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य दें,और हम जानते हैं कि यह तभी संभव है जब हम उनके लिए कुछ करें। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान शशि वर्मा एवं रीना सिन्हा मौजूद रही।
सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी के संतोष मंडल के अध्यक्ष राजू सिन्हा ,बैजनाथ रमन ,पप्पू सिंह, राजीव कुमार सिंह, अभिनव कुमार इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
