SSB सीमांत मुख्यालय पटना में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पटना, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पटना द्वारा आशियाना-दीघा रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर सदन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में SSB सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक श्री निशीत कुमार उज्जवल, भा.पु.से. ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर महानिरीक्षक ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने SSB जवानों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना की प्रशंसा की।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 बलकर्मियों को महानिदेशक पदक तथा 41 बलकर्मियों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महानिरीक्षक ने सभी सम्मानित बलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।
SSB का यह समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला रहा। कार्यक्रम में बल के अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *