होटल रामता कॉन्टिनेंटल ने मनाया अपना दूसरा वार्षिकोत्सव 

oplus_2
oplus_0
oplus_0

होटल रामता कॉन्टिनेंटल ने मनाया अपना दूसरा वार्षिकोत्सव

पटना । शहर के प्रतिष्ठित और तेजी से उभरते होटल रामता कॉन्टिनेंटल ने अपनी स्थापना के दूसरे वार्षिकोत्सव पर भव्य समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर होटल परिसर में केक कटिंग सेरेमनी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें होटल प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह के अवसर पर होटल प्रबंधन द्वारा बीते दो वर्षों में होटल रामता कॉन्टिनेंटल ने उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी सेवाओं, स्वादिष्ट एवं विविध खानपान तथा आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अतिथियों के बीच अपनी एक मजबूत, विश्वसनीय और विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

होटल प्रबंधन के अनुसार, इन दो वर्षों की यात्रा में होटल द्वारा 25,000 से अधिक रूम गेस्ट्स को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ प्रदान की गई हैं। वहीं 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न बैंक्वेट आयोजनों के माध्यम से होस्ट किया गया है तथा 30,000 से अधिक अतिथियों को रेस्टोरेंट में उत्कृष्ट भोजन एवं बेहतरीन सेवा का अनुभव प्रदान किया गया है, जो होटल की उच्च अतिथि संतुष्टि को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

होटल रामता कॉन्टिनेंटल को गूगल रिव्यू पर 4.6-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त मेक माय ट्रिप (MMT), गोइबिबो, यात्रा डॉट कॉम सहित अन्य प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर भी होटल को 4-स्टार से अधिक रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसकी सेवा गुणवत्ता और भरोसेमंद पहचान का प्रमाण है।

वर्तमान में होटल में 250 प्लस क्षमता वाला भव्य बैंक्वेट हॉल, एक रेस्टोरेंट, एक कैफे, लक्ज़री रूम्स तथा अत्याधुनिक जिम की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही होटल प्रबंधन द्वारा 150 पैक्स क्षमता वाला नया बैंक्वेट हॉल एवं रूफटॉप रेस्टोरेंट विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित है।

इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने समर्पित स्टाफ, सहयोगी टीम एवं होटल पर विश्वास जताने वाले सम्मानित अतिथियों को दिया। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में होटल रामता कॉन्टिनेंटल अतिथि सेवा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *