एकलव्य केंद्रों और खेलक मैदानों की स्थिति सुधारने के लिए खेल विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए

एकलव्य केंद्रों और खेलक मैदानों की स्थिति सुधारने के लिए खेल विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए

विकास भवन, पटना में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार ने जिला खेल पदाधिकारियों को एकलव्य केंद्रों और खेल मैदानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने एमआईएस अपडेट करने और खेल गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।

बैठक में सचिव ने कहा कि सभी जिलों में संचालित एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्रों का नियमित और गहन निरीक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने निदेश दिया कि जिला खेल पदाधिकारी अपने-अपने जिलों के एकलव्य केंद्रों का भ्रमण कर वहां बच्चों की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, मेस की स्थिति, प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों तथा केंद्रों के समुचित संचालन की जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी जिलों में एकलव्य केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से पुनः प्रारंभ किया गया है, जिनका प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रखंड स्तर के आउटडोर स्टेडियम एवं पंचायत स्तर के खेल मैदानों की जिला-वार सूची जिला खेल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इन अवसंरचनाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन कर वहां खेल गतिविधियों को सक्रिय करने तथा स्थानीय नागरिकों, युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *