रामकृपाल यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की


रामकृपाल यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की

=============================

पटना

 

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को भारत का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की शानदार उपलब्धियों को कभी स्वीकार नहीं कर सकती और उनकी राजनीतिक हताशा को दूर करने के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगा दिया है ।

उन्होंने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन भारत का अपमान है आज जबकि भारत एक नए राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और कांग्रेस निरंतर निराशा में डूबी हुई है।राष्ट्रहित के विषयों पर सभी दलों को एकजुट होकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। परंतु हताश में कांग्रेस पार्टी बेशर्मी वाली कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *