विश्व गौरैया दिवस पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संदेश, पक्षियों की सुरक्षा जरूरी
पटना 19 मार्च 26
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पक्षियों की सुरक्षा पर जोर दिया है।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पक्षियों की सुरक्षा केवल उनके अस्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
गौरतलब गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता प्रसार एवं उनके संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में भारत की नेचर फॉरएवर सोसायटी और फ्रांस की इको-सिस एक्शन फाउंडेशन की पहल पर की गई।
