बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- बिहार लोकतंत्र की जननी और ज्ञान की पावन भूमि है

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- बिहार लोकतंत्र की जननी और ज्ञान की पावन भूमि है

===============================

पटना, 21 मार्च 2026:

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बिहार दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा ज्ञान, साधना, अहिंसा, करुणा एवं प्रेम की पावन भूमि है।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि यह वह पुण्यभूमि है जिसने युगों-युगों से समस्त मानव सभ्यता को दिशा और प्रकाश दिया है। बोधगया में भगवान बुद्ध ने अहिंसा और शांति का, वैशाली में भगवान महावीर ने त्याग और करुणा का दिव्य संदेश दिया तथा विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली ने लोकतांत्रिक चेतना की अमर नींव रखी।

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस आधुनिक बिहार के गठन एवं गौरव का प्रतीक है। इस दिवस का उद्देश्य राज्य के गौरव को पुनर्स्थापित करना और प्रत्येक बिहारवासी के हृदय में बिहारी होने की गर्वित भावना को नई ऊर्जा से जागृत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *