अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी से बिहार रचेगा नया इतिहास

पटना और गया से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

पटना, 26 मार्च 2026: बिहार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी के मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। बहुत जल्द पटना और गया से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है, जो बिहार की प्रगति, बढ़ती संभावनाओं और बदलती पहचान का स्पष्ट प्रमाण है।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिम राज राम, प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार अब विकास के एक नए अध्याय की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। यह केवल हवाई सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि बिहार के आर्थिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति की है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत राज्य के युवाओं, व्यापारियों, छात्रों, पर्यटकों तथा प्रवासी बिहारियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। विशेष रूप से गया जी से बौद्ध सर्किट से जुड़े देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और बिहार को वैश्विक बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *