सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हाई कोर्ट दरगाह पर चढ़ाई चादर, जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए मांगी दुआ

नूर आलम धोबी के नेतृत्व में मजार पर चादरपोशी; सीएम ने कार्यालय में चादर को स्पर्श कर दी अकीदत, नेताओं ने कहा- “नई ऊंचाइयों को छुएगा बिहार”

पटना, 24 अप्रैल, 2026: श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने तथा आज सदन में विश्वासमत हासिल करने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने हाई कोर्ट दरगाह की मजार पर चादरपोशी की।

नूर आलम धोबी के नेतृत्व में कार्यक्रम:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता एमडी नूर आलम धोबी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मजार पर चादर चढ़ाई और नए मुख्यमंत्री के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए दुआ की।

मुख्यमंत्री ने दिखाई अकीदत:

चादरपोशी से पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चादर को स्पर्श कर उसे रवाना किया और अपनी अकीदत पेश की।

नेताओं ने जताया भरोसा:

इस अवसर पर नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर राज्य आगे बढ़ेगा।

ये नेता रहे मौजूद:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमडी नूर आलम हवारी, एमडी हाशिम बाखो, एमडी इंसार बाखो, एमडी फैयाज काज़मी, एमडी फैजुद्दीन, एमडी नवाब अली, मौलाना अज़मतुद्दीन, एमडी दिलशाद, एमडी फिरोज अंसारी, अब्दुल रहमान एवं नौशाद उपस्थित रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। दरगाह पर चादरपोशी गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *