नाम अंक ज्योतिष: सफलता की दिशा दिखाने वाला विज्ञान, सही नाम से बढ़ सकती सकारत्मक ऊर्जा

 जन्मांक और भाग्यांक के अनुरूप नाम का संतुलन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और अवसरों पर डाल सकता है सकारात्मक प्रभाव: संतोष सिंह

पटना। अंक ज्योतिष में केवल जन्मतिथि ही नहीं, बल्कि व्यक्ति का नाम भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक अक्षर एक विशेष अंक और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, अवसरों और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है।

न्यूमरोलॉजिस्ट एवं कंसल्टेंट संतोष सिंह ने बताया कि कई बार मेहनत और योग्यता होने के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती। अंक ज्योतिष के अनुसार इसका एक कारण नाम की कंपन (Vibration) का जन्मांक और भाग्यांक से सामंजस्य न होना भी माना जाता है। यदि नाम के अंकों में संतुलन हो, तो आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, सामाजिक पहचान और कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि नाम अंक ज्योतिष का उद्देश्य भाग्य बदलना नहीं, बल्कि व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करना और उसके जीवन में सामंजस्य स्थापित करना है। उचित गणना के बाद नाम में छोटे-छोटे परिवर्तन करके उसकी अंकीय ऊर्जा को अनुकूल बनाया जा सकता है।

संतोष सिंह ने बताया कि केवल नाम बदलने से सफलता नहीं मिलती। सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। अंक ज्योतिष को ऐसे प्रयासों के साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला एक सहायक माध्यम माना जाता है।

संपर्क:

Santtosh Singh (Numerology & Consultant)

मोबाइल: 9431750975, 9934989781

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *