27 वर्षों से पार्टी की सेवा में सक्रिय अभिषेक कुमार सिन्हा को मिला चुनावी मैदान में उतरने का मौका
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से संगठन के जमीनी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे अभिषेक कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
अभिषेक कुमार सिन्हा पिछले 27 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा कर रहे हैं। सामान्य परिवार से आने वाले अभिषेक ने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पहचान बनाई है।
संगठनात्मक जीवन में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, पूर्व पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष, दो बार मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री तथा मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। इसके अलावा वे भाजपा के सक्रिय युवा नेता तथा कायस्थ समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि अभिषेक कुमार सिन्हा की उम्मीदवारी भाजपा की उस परंपरा को दर्शाती है, जिसमें वर्षों तक संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान और नेतृत्व का अवसर दिया जाता है।
